अभद्रता पर भड़के अधिवक्ता, एसडीएम कार्यालय में की तोड़फोड़, एसपी कार्यालय पर भी किया हंगामा

अधिवक्ता सतीश मिश्रा के साथ हुए अभद्रता को लेकर शनिवार सुबह अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तोड़फोड़ की। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। वहीं काफी देर तक इस वजह से व‍िवाद की स्‍थ‍ित‍ि बनी रही।

सीओ नगर मुर्दाबाद के नारे के साथ ही उनको निलंबित करने की मांग की।अधिवक्ताओं ने कहा कि जब कांग्रेस के लोग  जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे थे। उसमें अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्रा पहुंचे और उनकी बातों को रखा तो फिर अधिकारियों ने उनके साथ अभद्रता क्यों की ।यह अधिकारियों की मनमानी का तरीका गलत है। इसका अंजाम उनका भुगतना पड़ेगा।

अधिवक्ताओं ने भारी संख्या में दोपहर 12 बजे कचहरी परिसर  स्थित एसडीएम सदर के न्यायालय में पहुंचकर तोड़फोड़ किए। वहां से प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे ,जहां पर अधिकारियों से उनकी वार्ता चल रही है। सोमवार को सीओ नगर को निलबित करने या स्थानांतरण करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा कार्यालय आकर धरना देने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *