मुरादाबाद में सिपाही की चलती कार अचानक धू-धू कर जलने लगी, परिवार ने कूदकर बचाई जान

 कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने जलती कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। अमरोहा में तैनात हेड कांस्टेबल दीनदयाल ने परिवार समेत कार से कूदकर जान बचाई। वहां पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार पूरी तरह जल गई थी।

अमरोहा में तैनात हैं सिपाही

हाल में ही में मुरादाबाद 24 वीं पीएसी वाहिनी से उत्तर प्रदेश में पुलिस पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल दीन दयाल निवासी सितारगंज घटीमा की तैनाती वर्तमान में अमरोहा जिले में है।

शनिवार को वह मुरादाबाद पहुंचे और 24 वीं पीएसी वाहिनी में रह रहे पत्नी और दो बच्चों को कार में बैठाकर अपने घर के लिए चल दिए। जैसे ही कार रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन पर पहुंची तो कार से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक कार धू-धूकर जलने लगी।

यातायात पुलिस ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की

वहीं पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने तुरंत हेड कांस्टेबल और उनके परिवार को कार से बाहर निकाला। कार में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रोड पर जाम लग गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। यातायात पुलिस कर्मियों ने बाल्टियों से कार पर पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार पूरी जल गई थी। गनीमत रही कि हेड कांस्टेबल समेत पूरा परिवार कार से सुरक्षित बाहर निकल आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *