‘नहीं भुला पा रही थी प्रेमी के साथ बिताए पल’, शादी के 2 दिन बाद फरार हुई दुल्हन; दूल्हे ने भी पूरे गांव को चौंकाया

ओडिशा में एक अजीब घटना देखने को मिली है, जिसने सभी को चौका दिया। यहां एक एक लड़की की शादी हुई, शादी के बाद दुल्हन ससुराल भी गई।

हालांकि शादी के बाद होने वाली चौथी की रस्म में जब दुल्हन को लेने के लिए परिवार के लोग उसके कमरे में गए तो दुल्हन गायब थी।

नई नवेली दुल्हन कहां गई, इसे लेकर परिवार में हड़कंप मच गया। घर बसाने की फिल्म शुरू होने से पहले ही सब कुछ फ्लॉप हो गया। ससुराल में दुल्हन का मन नहीं लगा।

अतीत में प्रेमी के साथ बिताए पल उसकी आंखों के सामने घूमते रहे। वह उन यादों को भूल नहीं पा रही थी। फोन पर प्रेमी से बात कर नए सिरे से घर बसाने की योजना बनाई और फिर मौका मिलते ही ससुराल से चुपके से निकलकर प्रेमी संग फरार हो गई।

दुल्हन के फरार हो जाने से रिसेप्शन का भोज भी धरा का धरा रह गया। लड़के वालों की पूरी तैयारी बेकार हो गई। भोज के लिए खरीदी गई मछली से लेकर चिकन और मटन तक सब बर्बाद हो गया।

पुरी जिले के पिपिली थाना क्षेत्र के कौशल्यागंग पुलिस चौकी इलाके से ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चौथी की रस्म से पहले ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

किसी को नहीं हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, इसी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक युवक की शादी 15 तारीख को नीमापड़ा इलाके की 26 वर्षीय युवती से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन को घर लाया गया।

घर में रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ लगी हुई थी। तीन दिनों तक दुल्हन ने ससुराल वालों के साथ अच्छे से बातचीत की, जिससे किसी को कोई शक नहीं हुआ।

शुक्रवार को चौथी का भोज रखा गया था और इसके लिए मंडप भी बुक किया गया था। लड़के वालों ने भव्य आयोजन के लिए दिन-रात एक कर दिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह 3 बजे दुल्हन घर में रखे पैसे और सोने के गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

सुबह जब घरवाले उठे तो दुल्हन गायब थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद कौशल्यागंग पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज की जांच की, जिससे सच्चाई सामने आई। इधर, लड़के वाले सामाजिक बदनामी से बचने के लिए तुरंत लड़की की तलाश में जुट गए और एक ही दिन के भीतर ही पास के एक गांव में दूसरी लड़की से दूल्हे की मंदिर में शादी करा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *