Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News Punjab : खुद मैदान में उतरे CM Mann, बाढ़ प्रभावित इस जिले...

Punjab : खुद मैदान में उतरे CM Mann, बाढ़ प्रभावित इस जिले का करेंगे दौरा

3.0kViews
1905 Shares

पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िला गुरदासपुर माना जा रहा है, जहां रावी दरिया (नदी) का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से दीनानगर हलके के कई गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार लगभग 20 गांवों में पानी भर चुका है, जिससे ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गांवों के घरों में पानी घुस जाने से लोग अपनी छतों और ऊँचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर जागकर उन्हें बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि हर वक्त खतरा मंडरा रहा है कि पानी और तेज़ी से उनके घरों को नुकसान पहुंचा सकता है। कई जगहों पर मवेशी और घरेलू सामान भी पानी में बह गया है।

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं। एस.डी.आर.एफ. और स्थानीय प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने भी गांवों में मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखा है ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध करवाई जा सके।

इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल सुबह गुरदासपुर पहुंचने वाले हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीएम मान कल सुबह करीब 9:30 बजे दीनानगर क्षेत्र का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेंगे। मुख्यमंत्री खुद मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

RELATED ARTICLES

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

सितंबर में बदलेंगे 5 बड़े नियम: FD से लेकर LPG, ATM से कैश तक, बदलेगा फाइनेंस का खेल

अगर आप भी हर महीने की कमाई का बजट बड़ी बारीकी से बनाते हैं, तो सितंबर का पहला दिन आपके लिए खास मायने रखता...

Recent Comments