Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News पंजाब में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जानिए किस जिले में किसने फहराया...

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जानिए किस जिले में किसने फहराया तिरंगा

3.0kViews
1916 Shares

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।  पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंजाब में भी कई जगहों पर ध्वजारोहण समारोह हुए।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदरोट में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। वहीं  राज्य के कई मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में झंडारोहण किया और विकास कार्यों का जायजा लिया।मोगा में कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने तिरंगा फहराया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोगा की दाना मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मोगा के लोगों को संदेश दिया और देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जानें देने वाले शहीदों को याद किया।इस अवसर पर जिला मोगा के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चारों ओर देशभक्ति का संगीत गूंज रहा था।जालंधर में मंत्री सौंद ने किया ध्वजारोहण
पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह औंद ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने तिरंगा फहराने के बाद परेड को सलामी दी। परेड में आई.टी.बी.पी., पंजाब पुलिस (पुरुष और महिला), पंजाब होमगार्ड, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़के, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़कियां और सी.आर.पी.एफ. का बैंड शामिल था।फिरोजपुर में कुलतार सिंह संधवां ने फहराया तिरंगा
15 अगस्त 1947 को देश को स्वतंत्रता मिली थी। इस दिन भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस स्वतंत्रता दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीदी स्थल फिरोजपुर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए फूल अर्पित किए और भारत माता की जय के नारे लगाए।समराला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया 
समराला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सब डिवीजन स्तर के कार्यक्रम के दौरान एसडीएम रजनीश अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडा फहराने के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने विचार सांझा किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति के रंगों से रंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुलिस, एनसीसी और स्काउट के जवानों तथा बच्चों ने परेड में हिस्सा लिया। समारोह के अंत में इलाके के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों व संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।फाजिल्का में विधानसभा उपाध्यक्ष जय किशन रोड़ी ने फहराया तिरंगा.
फाजिल्का के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद पंजाब पुलिस और अन्य बलों ने सलामी दी। विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया।Cकैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
आज भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लुधियाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद किया, जिनकी वजह से हम आज स्वतंत्र वातावरण में सांस ले पा रहे हैं।79वें स्वतंत्रता दिवस पर हुसैनपुर में कैबिनेट मंत्री ने फहराया तिरंगा
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज होशियारपुर की पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने तिरंगा झंडा फहराने की रस्म अदा की। उन्होंने पंजाब और देश के लोगों के लिए एक संदेश भी दिया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशीका जैन, जिला पुलिस प्रमुख संदीप मलिक, होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा और विधायक डॉ. इशांक चब्बेवाल मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आकाश में तिरंगे गुब्बारे छोड़े।

RELATED ARTICLES

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

सितंबर में बदलेंगे 5 बड़े नियम: FD से लेकर LPG, ATM से कैश तक, बदलेगा फाइनेंस का खेल

अगर आप भी हर महीने की कमाई का बजट बड़ी बारीकी से बनाते हैं, तो सितंबर का पहला दिन आपके लिए खास मायने रखता...

Recent Comments