रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए प्रस्तावित अलास्का शिखर बैठक से पहले रूस में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली वार्ता की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन युद्ध समाप्त करने के लिए “ईमानदार प्रयास” कर रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच परमाणु हथियार नियंत्रण (न्यूक्लियर आर्म्स कंट्रोल) पर एक समझौता संभव है, जो शांति को मजबूत करने में मदद करेगा।
पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप और पुतिन की शुक्रवार को अलास्का में सीधी वार्ता होनी है, जिसे यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए एक अहम मौका माना जा रहा है। रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को देश के शीर्ष सैन्य, सुरक्षा और विदेश नीति अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली वार्ता के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।