Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News अभिनेत्री और पूर्व सांसद किरण खेर से वसूले जाएंगे 13 लाख रुपये,...

अभिनेत्री और पूर्व सांसद किरण खेर से वसूले जाएंगे 13 लाख रुपये, चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

2.6kViews
1408 Shares

 बाॅलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ की पूर्व सांसद और भाजपा नेता किरण खेर पर सेक्टर 7 में आवंटित सरकारी मकान का करीब 13 लाख रुपये बकाया है। इस मामले में प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर जल्द पैसा जमा करने को कहा है। अगर तय समय में भुगतान नहीं हुआ, तो 12% वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

कैसे बना बकाया?

किरण खेर को सांसद रहते सेक्टर-7 के मकान नंबर T-6/23 का आवंटन मिला था। उनके ऊपर लाइसेंस फीस और पेनल्टी के रूप में ये रकम बनती है।

  • जुलाई 2023, अगस्त 2024, सितंबर 2024 और 1 से 5 अक्टूबर 2024 तक का किराया 5,725 रुपये बकाया बताया गया है।
  • 6 अक्टूबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक वे बंगले में अनधिकृत रूप से रहीं, इसलिए सामान्य किराए की जगह 100 गुना पेनल्टी लगाई गई। इस दौरान की पेनल्टी 3,64,620 रुपये है।
  • 6 जनवरी 2025 से 12 अप्रैल 2025 (मकान खाली करने की तारीख) तक फिर से अनधिकृत अवधि मानी गई और 200% पेनल्टी लगाई गई, जो 8,20,287 रुपये बनती है।
  • इसके अलावा 8 नवंबर 2017 से वैकेशन डेट तक पुरानी नोटिफिकेशन के तहत 26,106 रुपये का बकाया भी शामिल है।
  • 12% सालाना ब्याज जोड़ने पर 30 अप्रैल 2025 तक 59,680 रुपये और बढ़ गए।

इन सभी को मिलाकर कुल राशि 12,76,418 रुपये यानी लगभग 13 लाख रुपये हो गई।

प्रशासन का नोटिस

24 जून 2025 को चंडीगढ़ प्रशासन के असिस्टेंट कंट्रोलर (एफएंडए) रेंट्स ऑफिस ने किरण खेर को उनके सेक्टर-8ए स्थित निजी मकान पर नोटिस भेजा। इसमें कहा गया कि वे रकम को डिमांड ड्राफ्ट या फंड ट्रांसफर से जमा करा सकती हैं।

कैसे खुला मामला?

चंडीगढ़ के RTI कार्यकर्ता राम कुमार गर्ग ने 13 जून 2025 को इस बारे में जानकारी मांगी थी। जवाब में 11 जुलाई 2025 को प्रशासन ने पूरा विवरण साझा किया।

पेनल्टी को लेकर क्या कह रहे लोग?

आम लोगों की राय – शहर के नागरिकों का कहना है कि जैसे प्रशासन ने धनास के पुनर्वास फ्लैटों में बकाया वालों और फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों के खिलाफ सख्ती दिखाई, वैसे ही बड़े रसूख वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

राजनीतिक प्रतिक्रिया – चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि किरण खेर का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा है। मानवीय दृष्टि से प्रशासन को सहानुभूति दिखानी चाहिए और पेनल्टी में रिआयत देनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में ट्रंप की एंट्री: धमकी के बाद युद्धविराम को माने दोनों देश

दक्षिण-पूर्व एशिया में पिछले चार दिन से चल रही सीमा झड़प के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता ने राहत की...

Recent Comments