Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News 1 अगस्त से पहले मिल सकती है गुडन्यूज! भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर...

1 अगस्त से पहले मिल सकती है गुडन्यूज! भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लगेगी मुहर

1437 Shares

 भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील पर जल्द ही अंतिम मुहर लग सकती है। हाल ही में दोनों देशों के बीच पांचवें दौर की महत्वपूर्ण वार्ता वॉशिंगटन में चार दिनों (14 जुलाई-17 जुलाई) तक चली जिसमें ट्रेड डील के अंतिम खाके को तैयार करने पर जोर दिया गया। भारत के लिए यह डील बेहद अहम मानी जा रही है ताकि रेसिप्रोकल टैरिफ (आपसी शुल्क) से बचा जा सके और वह इस मामले में दूसरे एशियाई देशों से आगे रह सके।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ डील लगभग फाइनल है। हालांकि अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की डेडलाइन 1 अगस्त तय की है। इसका मतलब है कि अगर इस बीच दोनों देश किसी समझौते पर नहीं पहुँच पाते हैं तो अमेरिका भारत पर 26 प्रतिशत का टैरिफ (शुल्क) लगा देगा जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा नुकसान हो सकता है।भारत की मुख्य प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि अमेरिका दूसरे एशियाई देशों के मुकाबले उस पर कम टैरिफ लगाए। बताया जा रहा है कि यह वार्ता केवल सामान्य व्यापार पर ही नहीं बल्कि डिजिटल इकोनॉमी से लेकर ‘हाई टेक्नोलॉजी ट्रेड’ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी कई स्तर आगे बढ़ चुकी है।रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अमेरिका से ऑटो सेक्टर पर लगाए गए 25 प्रतिशत और स्टील व एल्युमीनियम पर 50 प्रतिशत टैरिफ से छूट की मांग की है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच SCOMET (स्पेशल केमिकल्स, ऑर्गेनिज़म्स, मटेरियल, इक्विपमेंट्स और टेक्नोलॉजी) के व्यापार पर भी बातचीत हुई। ये वे सामग्रियाँ और तकनीकें हैं जिनका व्यापार बेहद विनियमित है और केवल विश्वसनीय भागीदारों के साथ ही होता है।

अमेरिका की भारत से प्रमुख माँगें

अमेरिका भी भारत से कई मुद्दों पर रियायतें चाहता है:

➤ कृषि और डेयरी सेक्टर: अमेरिका भारत में इन दो सेक्टर्स पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। वह कृषि क्षेत्र में आयात शुल्क कम करने के साथ-साथ यह भी चाहता है कि भारत जेनेटिकली मोडिफाइड एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स को अपने यहां आने दे।

➤ ऑटोमोबाइल और ऊर्जा: अमेरिका की भारत से ऑटोमोबाइल पर भी इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने और उनसे अधिक से अधिक ऊर्जा प्रोडक्ट्स (जैसे कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस) खरीदने की भी डिमांड है।

➤ तकनीकी कंपनियां: वस्तु व्यापार के अलावा अमेरिका का एक और मकसद भारत में अपनी टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए अधिक उदार नियामक माहौल बनाना है।

अपने किसानों के हितों की रक्षा करते हुए खासकर डेयरी सेक्टर और गेहूं व चावल जैसे अनाजों के लिए भारत ने अपने श्रम-प्रधान और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स के लिए अधिक बाज़ार में पहुँच होने की मांग की है।

अब तक अमेरिका ने ब्रिटेन, इंडोनेशिया और वियतनाम के साथ ट्रेड डील होने का ऐलान कर चुका है। भारत के साथ यह डील दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को एक नई दिशा दे सकती है।

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments