Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News जम्मू-कश्मीर के इस मार्ग पर लगा है पुलिस का सख्त पहरा, धड़ाधड़...

जम्मू-कश्मीर के इस मार्ग पर लगा है पुलिस का सख्त पहरा, धड़ाधड़ हो रही कार्रवाई

2.2kViews
1511 Shares

 जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजौरी राजेश गुप्ता ने शनिवार को एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान कुल 35 चालान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न उल्लंघनों के लिए किए गए, जबकि 8 वाहन जब्त किए गए। जब्त किए गए वाहनों में 4 वाहन स्पीड लिमिट डिवाइस के बिना, 1 वाहन बिना वैध परमिट, 2 वाहन बिना ड्राइविंग लाइसैंस और 1 वाहन बिना फिटनैस प्रमाण पत्र के पाया गया। इस अभियान में कुल 67,000 रुपए जुर्माना मौके पर वसूला गया। साथ ही 3 ड्राइविंग लाइसैंसों के निलंबन की अनुशंसा भी की गई।

ए.आर.टी.ओ. राजौरी राजेश गुप्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों का सख्ती से पालन करवाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगाम लगाई जा सके और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा मिल सके।

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments