Sunday, June 29, 2025
Home The Taksal News ई-मेल हैक कर कंपनी के खातों से 30 लाख 56 हजार रुपये...

ई-मेल हैक कर कंपनी के खातों से 30 लाख 56 हजार रुपये निकाले

2.0kViews
1467 Shares

इंदौर। इंदौर में निजी कंपनी के खातों में सेंध लगाकर ठग ने 30 लाख 56 हजार रुपये निकाल लिए। अपराध शाखा ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी संचालक ने पूर्व कर्मचारी पर शक जताया है। पुलिस जांच कर रही है। कई लोगों के खाते जांच की जद में आ गए हैं।

पुलिस के मुताबिक विष्णुपुरी (एनएक्स) निवासी कुलदीप रघुवीरसिंह कालरा द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। उसकी पेजस पेमेंट्स (इंडिया) प्रालि के नाम से कंपनी है। इसमें ऑनलाइन बिलिंग, पेमेंट भुगतान, क्रेडिट कार्ड के पेमेंट का काम होता है।

12 कर्मचारी काम करते हैं कंपनी में

कंपनी में करीब 12 कर्मचारी नौकरी करते हैं। 29 मार्च को किसी ने खाते से 30 लाख 56 हजार रुपये निकाल लिए। कालरा ने पुलिस को बताया कि आरोपितों द्वारा कर्मचारी कोमलचंद कुशवाह का ई-मेल हैक कर लिया गया था। उसने कंपनी के एडमिन खाते में एंट्री की और दो बार में 30 लाख 56 हजार रुपये निकाल लिए।

हालांकि कर्मचारियों ने 10 लाख रुपये निकलने के पूर्व बचा लिए। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि रुपये जय टूर एंड ट्रैवल्स, सहित अंकित, आनंद, वेंकटेश्वर मोबाइल सहित अन्य खातों में जमा हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूर्व कर्मचारी निशांत सोनी संदेही है। इसके पूर्व भी हेराफेरी के आरोप में उसे काम से निकाला गया है।

RELATED ARTICLES

Bulandshahr News: प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्चे की भी मौत, स्टाफ ने परिजनों से की बदसलूकी

बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के सरकारी दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय...

अनियंत्रित होकर CNG DCM पेड़ से टकराया, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर मौत

बदांयू। अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सीएनजी डीसीएम चालक की मौत हो गई। बरेली से लौटते समय डीसीएम वाहन...

Zodiac Sign Mantra: सावन के महीने में राशि के अनुसार करें महादेव के मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इंदौर। भगवान शिव को सृष्टि का आधार स्तंभ माना गया है। वे न केवल संहारक हैं, बल्कि सृष्टि के निर्माणकर्ता और संचालक भी हैं। उन्हें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bulandshahr News: प्रसूता की मौत के बाद नवजात बच्चे की भी मौत, स्टाफ ने परिजनों से की बदसलूकी

बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के सरकारी दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय...

अनियंत्रित होकर CNG DCM पेड़ से टकराया, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर मौत

बदांयू। अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सीएनजी डीसीएम चालक की मौत हो गई। बरेली से लौटते समय डीसीएम वाहन...

Zodiac Sign Mantra: सावन के महीने में राशि के अनुसार करें महादेव के मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इंदौर। भगवान शिव को सृष्टि का आधार स्तंभ माना गया है। वे न केवल संहारक हैं, बल्कि सृष्टि के निर्माणकर्ता और संचालक भी हैं। उन्हें...

Ganesh Ji Ki Priya Rashiyan: गणेश की 5 प्रिय राशियों पर बरसता है धन, घर में रहती है सुख-शांति

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश के...

Recent Comments