Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News 'मेरे कंधे पर तिरंगा... जय हिंद, जय भारत'; अंतरिक्ष से आया शुभांशु...

‘मेरे कंधे पर तिरंगा… जय हिंद, जय भारत’; अंतरिक्ष से आया शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश

3.0kViews
1415 Shares

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद नासा और इसरो का साझा मिशन Axiom-04 अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया है। स्पेसएक्स का फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) समेत 4 लोगों को लेकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर चुका है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कल शाम 4 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार सुबह 7 बजे) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में डॉक करेगा।

नासा के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुए Axiom-04 मिशन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। वहीं, अंतरिक्ष का रुख करने से पहले शुभांशु की मां ने उन्हें दही-चीनी खिलाई। साथ ही शुभांशु ने सभी देशवासियों के लिए अंतरिक्ष से खास संदेश भेजा है।

पहली तस्वीर आई सामने

स्पेस एक्स ने सोशल मीडिया पर Axiom-04 मिशन की पहली तस्वीर साझा की है, जिसमें सभी अंतरिक्ष यात्रियों को एक-साथ बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर में शुभांशु शुक्ला के अलावा पैगी व्हिटसन, स्लावोश उजनांस्की-विस्निएवस्की और टिबोर कपु को देखा जा सकता है।

मेरा इंतजार करना: शुभांशु शुक्ला

अंतरिक्ष के लिए रवाना होने के पहले शुभांशु ने अपने माता-पिता से कहा, “मेरा इंतजार करना मैं आता हूं।” Axiom-04 मिशन की लॉन्चिंग से पहले शुभांशु की मां ने उन्हें वीडियो कॉल से दही-चीनी खिलाई। साथ ही सभी घर वालों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी दीं।

शुभांशु की बहन ने जाहिर की खुशी

शुभांशु की बहन ने कहा, “हमारी आंखों में खुशियों के आंसू हैं। वो हमले काफी दूर जा रहा है। हम इस मिशन को लेकर बेहद उत्सुक हैं। हम काफी खुश हैं और हमें शुभांशु पर गर्व है।”

अंतरिक्ष से शुभांशु का पहला संदेश

IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से अपना पहला संदेश भेजा है। शुभांशु ने भारत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। कमाल की राइड है। मेरे साथ मेरे कंधे पर तिरंगा है। जय हिंद, जय भारत”

 

 

RELATED ARTICLES

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

सितंबर में बदलेंगे 5 बड़े नियम: FD से लेकर LPG, ATM से कैश तक, बदलेगा फाइनेंस का खेल

अगर आप भी हर महीने की कमाई का बजट बड़ी बारीकी से बनाते हैं, तो सितंबर का पहला दिन आपके लिए खास मायने रखता...

Recent Comments