Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News बिहार के बक्सर में बड़ा हादसा, गंगा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए...

बिहार के बक्सर में बड़ा हादसा, गंगा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी स्कॉर्पियो, दो शव बरामद; बाकी की खोजबीन जारी

2.4kViews
1690 Shares

बक्सर

बिहार के बक्सर में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जिले के पुराने गंगा पुल से रेलिंग तोड़ते हुए एक स्कॉर्पियो नदी में गिर गई। दुर्घटना में अबतक दो लोगों का शव नदी से निकाला जा चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से स्कॉर्पियों को भी बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान अर्जुन उर्फ झामु सिंह और हर्ष कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी शुक्रवार की रात 8.30 बजे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। उसपर कितने लोग सवार थे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे अर्जुन उर्फ झामु सिंह का शव बरामद किया गया। शनिवार को हर्ष का शव और वाहन को पानी से निकाला गया।

दोनों एयर बैग थे खुले

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो के दोनों एयर बैग खुले हुए थे। नदी में गिरने से पहले वाहन ने पुल के एक बड़े हिस्से की रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इधर, घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

शुक्रवार की रात 8:30 बजे के करीब बक्सर के पुराने गंगा पुल से एक स्कार्पियो नदी में गिर गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। हादसे में अबतक दो लोगों का शव बरामद किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments