Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News छत पर देखा शव तो मच गई खलबली... सदर विधायक महबूब अली...

छत पर देखा शव तो मच गई खलबली… सदर विधायक महबूब अली के बेटे की कार चलाता था युवक

2.7kViews
1408 Shares

अमरोहा

सदर विधायक व पूर्व मंत्री महबूब अली के छोटे बेटे शाहनवाज अली की कार चालक का शव गांव से थोड़ी दूर एक मकान की छत पर मिला है। घटना के पीछे पारिवारिक क्लेश माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को दी तहरीर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।

मृतक प्रवीण कुमार रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव खाता का रहने वाला था। 35 वर्षीय प्रवीण व उसकी पत्नी कोमल के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कोमल के मायके वाले भी खाता गांव आए थे और दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद प्रवीण घर से निकल आया था।

शाहनवाज बाहर गए थे, इसलिए कार चलाने नहीं गया था प्रवीण

विधायक महबूब अली के बेटे शाहनवाज बाहर गए थे, लिहाजा प्रवीण कार चलाने नहीं गया था। शुक्रवार को पंचायत के बाद घर से निकला प्रवीण रात को भी घर वापस नहीं पहुंचा। स्वजन ने उसका मोबाइल नंबर डायल किया तो वह बंद था। अब शनिवार सुबह उसका शव हाईवे किनारे स्थित एक मकान की छत पर पड़ा मिला। यह मकान खाता गांव के ही रहने वाले चुम्मन लाल का है।

छत पर देखा शव, चुम्मन लाल को दी सूचना

चुम्मन लाल हाईवे किनारे बजरी-सीमेंट की दुकान करते हैं। उनकी दुकान से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित मकान की छत पर ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो चुम्मन लाल को सूचना दी। रजबपुर व डिडौली पुलिस के साथ ही सीओ सदर शक्ति सिंह भी आ गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में घरेलू क्लेश के चलते जहर खाने की आशंका जताई है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments