Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News आगरा-दिल्ली हाईवे बस कुछ देर बाद होगा बंद, नहीं आएगा कोई वाहन;...

आगरा-दिल्ली हाईवे बस कुछ देर बाद होगा बंद, नहीं आएगा कोई वाहन; देखिए रूट डायवर्जन

2.5kViews
1324 Shares

आगरा

सिकंदरा हाईवे पर मथुरा और फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों पर शनिवार को गुरु का ताल गुरुद्वारा की ओर नहींं आएंगे। गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर शनिवार दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक कीर्तन समागम आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने का अनुमान है।

यह रहेगा मार्ग परिवर्तन

  • फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
  • मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाइपास, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड होकर गुजरेंगे।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर व जयपुर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर से जाएंगे।
  • हाथरस से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली, मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर होते हुए एनएच-19 से जाएंगे।
  • जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर या खंदौली होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर से हाथरस जाने वाले वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
  • ग्वालियर से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर मार्ग से जाएंगे।
  • ग्वालियर से जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर, मुड़ी चौराहा से जाएंगे।
  • जयपुर से हाथरस जाने वाले वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाइपास, गांव बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड व यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
  • जयपुर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाइपास, गांव बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर होकर जाएंगे।

एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि इसे देखते शनिवार दोपहर दो बजे से रात 12 बजे कार्यक्रम समाप्ति तक मार्ग परिवर्तन लागू किया गया है।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments