2.8kViews
1487
Shares
गोरखपुर
महदेवा सोपरा मार्ग पर बुधवार से काम शुरू हो गया। यहां लंबे समय से काम ठप था। इस कारण जनता और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक जागरण ने इस समस्या पर खबर प्रकाशित की तो लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अभियंता फास्ट हुए।
आनन-फानन ठीकेदार विष्णु पाल सिंह को निर्देश देते हुए काम शुरू कराया गया। अभियंताओं का दावा है कि अक्टूबर में काम पूरा करा लिया जाएगा। गुणवत्ता पर उठे सवालों पर अभियंताओं का कहना है कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि समय से गुणवत्तापूर्ण काम पूरा न हुआ तो ठीकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
उरुवा बाजार संवाददाता के अनुसार अधीक्षण अभियंता हेमराज सिंह ने खबर प्रकाशित होने के बाद काम न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद ठीकेदार ने इसरौली गांव से काम शुरू कराया। उन्होंने सहायक अभियंता शशिकांत सिंह, अवर अभियंता निधि त्रिपाठी, अशोक कुमार यादव और पवन कुमार चौधरी को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर पैनी नजर रखें।
मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन सुल्तानपुर करा रहा है काम
महदेवा बाजार से सोपरा तक 35 करोड़ 56 लाख रुपये से 15.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। कार्य की गुणवत्ता पर पीडब्लूडी के ही तीन जेई ने सवाल उठाए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब खबर प्रकाशित होने के बाद काम शुरू करा दिया गया। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने कहा कि काम तेजी से पूरा कराया जाएगा।