2.6kViews
1778
Shares
ग्रेटर नोएडा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार खत्म हुआ शिक्षा, सड़क निर्माण, सीमा सुरक्षा, गरीबों को निश्शुल्क पांच लाख का इलाज आदि पर कार्य हुआ है। 2014 से पहले भारत पर आतंकवादी हमले होते थे, तो भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को बता दिया कि यह नया भारत है।
सर्जिकल स्ट्राइक व ऑपरेशन सिंदूर कर आतंकवादियों और पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया। ये बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दादारी के आकलपुर गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कहीं।
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने से पहले देश निराशा के गर्त में डूबा हुआ था, भ्रष्टाचार घोटाले में था। 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 13वें स्थान पर थी, आज देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। 2048 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। जनता के एक वोट का ही नतीजा है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का निर्णय लिया। संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया।
कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार इतना था कि सरकार की ओर से जनता के लिए जारी हुए एक रुपये में 15 पैसे ही मिलता था, बाकी पैसा भ्रष्टाचार, दलाल और बिचौलियों को जाता था। आज किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये सीधे किसान के खाते में जाते हैं। सभी की आस्था का सम्मान करते हुए अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कराया।