Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News ट्रंप की ट्रैवल बैन लिस्ट में जुड़ सकते हैं ये 36 देश,...

ट्रंप की ट्रैवल बैन लिस्ट में जुड़ सकते हैं ये 36 देश, आखिर क्यों बंद हो रही एंट्री?

2.1kViews
1681 Shares
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन 36 अतिरिक्त देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। इस कदम के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों का हवाला दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में 12 देशों के नागरिकों के प्रवेश पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

विदेश मंत्री मार्को रूबियो की ओर से हस्ताक्षरित एक डिप्लोमेटिक केबल में स्टेट डिपार्टमेंट ने संबंधित देशों के बारे में चिंताओं को उजागर किया है और सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

पासपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी सवाल

विभाग ने चिंताजनक 36 देशों की पहचान की है, जिनके नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण या आंशिक रोक लगाने की सिफारिश की जा सकती है, अगर वे 60 दिनों के भीतर स्थापित मानदंडों और आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं।

यह केबल सबसे पहले वाशिंगटन पोस्ट द्वारा रिपोर्ट किया गया था। केबल में जताई गई चिंताओं में कुछ देशों में विश्वसनीय पहचान दस्तावेज बनाने के लिए सक्षम संस्था का अभाव। पासपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है

अगले 60 दिनों के भीतर इनका समाधान नहीं करने पर इन देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इनमें अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, भूटान, बर्किना फासो, काबो वर्डे, कंबोडिया, कैमरून, कोट डी आइवर, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, जिबूती, डोमिनिका, इथियोपिया, मिस्त्र, गबोन, द गांबिया, घाना, किर्गिस्तान, लाइबेरिया, मलावी, मारिटानिया, नाइजर, नाइजीरिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, साओ टोमे और प्रिंसिपे, सेनेगल, दक्षिण सूडान, सीरिया, तंजानिया, टोंगा, तुवालु, युगांडा, वानुआटू, जांबिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन 36 और देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। विदेश विभाग ने कुछ देशों में पहचान दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अगर इन देशों ने 60 दिनों के अंदर जरूरी सुधार नहीं किए।

RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments