2.1kViews
1335
Shares
नई दिल्ली
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का डीएनए मैच हो गया है। उनका पार्थिव शरीर उनके परिवारवालों को सौंपा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, राजकोट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया, आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया। उनके परिवारवालों को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा।
बेटी और पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व सीएम
बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। विजय रुपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।
बता दें कि अब तक डीएनए टेस्टिंग के जरिए 32 पीड़ितों की पहचान हो पाई है। 14 के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हो गया है। उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा और राजकोट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि सुबह 1110 बजे डीएनए मैच हुआ। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।