Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News यूपी पुलिस में आरक्षी पद पर चयनित महिला और पुरुषों ने मुख्यमंत्री...

यूपी पुलिस में आरक्षी पद पर चयनित महिला और पुरुषों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद और भर्ती प्रक्रिया को सराहा

2.8kViews
1231 Shares
लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर चयनित 60,244 में से 15 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ से नियुक्ति पत्र प्रदान किया, लेकिन लगभग सभी ने भर्ती प्रक्रिया को एक स्वर में सराहा।
बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी लखनऊ के वृंदावन योजना के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में पहुंचे और काफी उत्साहित थे। भीषण गर्मी भी इनके उत्साह के सामने फीकी पड़ गई। चयनित 60,244 अभ्यर्थियों में 12,048 महिलाएं हैं। सभी जिलों से अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचे हैं और सबसे बड़े नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का हिस्सा बने।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने मऊ जिले से पहुंची नेहा तिवारी बताती हैं कि परिवार की पहली नौकरी है, पिता राजेश निजी नौकरी करते हैं। यह परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है। मऊ जिले से ही आई श्वेता राय बताती हैं कि एसएससी की तैयारी कर रही थी। पुलिस की परीक्षा पास कर ली है। मेहनत आगे भी जारी रहेगी और पुलिस की नौकरी में अपना शत प्रतिशत योगदान देकर सभी की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी।
झांसी से आई रीता कुमारी कहती हैं कि बड़े भाई अजय कुमार पुलिस सेवा में हैं। उन्हीं से प्रेरणा मिली थी। अब मेरा भी चयन हुआ है। परिवार की खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती। झांसी से आई रेशमा बानो ने बताया कि पहली बार कोई परीक्षा दी थी। मन में डर भी था और चिंता भी थी। पहली बार में ही चयन हो गया इसकी खुशी सभी को है।
औरैया में अपने गांव की पहली दलित बेटी पायल ने पुलिस कांस्टेबल पद के लिए चयनित होने पर कहा कि मैंने बचपन से खाकी पहनने का सपना देखा था जो अब हकीकत में बदला है। पायल ने वीडियो संदेश में निष्पक्ष भर्ती के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

विशाल चौधरी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने जा रहा हूं। सपनों को हकीकत में बदलने वाली इस निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस विभाग और उस व्यवस्था को, जिसने हम जैसे युवाओं को भरोसा दिया को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आपने सिर्फ नियुक्ति नहीं दी, सम्मान और पहचान दी है।

लखनऊ के विकास त्रिपाठी ने पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयनित होने पर कहा कि विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने पर मुझे प्रसन्नता है। लखनऊ से चयनित होने वाले विकास ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार है।
मऊ जिले से आए विष्णु उपाध्याय ने बताया कि पिता राधेश्याम अधिवक्ता हैं। सरकारी नौकरी की खुशी क्या होती है यह हमसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। इसी जिले के राजन बताते हैं कि परिवार में चारों भाइयों में मैं सबसे छोटा हूं। मैं ही सरकारी सेवाओं में आया हूं। परिवार की जिम्मेदारी भी है लेकिन सबसे ज्यादा खुशी और उल्लास है। जो सबसे बड़ा है। इसी तरह अमरोहा से आए निखिल, सचिन गुर्जर, मनन तेजा, सचित कटारिया ने भी अपनी  खुशी  जाहिर  की।
RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments