Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News Weather: दिल्ली-यूपी में जानलेवा हुई गर्मी, राजस्थान में तापमान 49 डिग्री पार;...

Weather: दिल्ली-यूपी में जानलेवा हुई गर्मी, राजस्थान में तापमान 49 डिग्री पार; पंजाब-हरियाणा में रेड अलर्ट

2.5kViews
1621 Shares

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को देशभर में 22 स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान के गंगानगर में इस मौसम में सबसे अधिक तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। उमस और गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े हैं।

उत्तर प्रदेश में 17 और पंजाब में दो लोगों की मौत

गर्मी के कारण उत्तर प्रदेश में 17 और पंजाब में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ जगहों पर मौसम बदला तो बारिश और वज्रपात भी पड़ा। इससे उत्तर प्रदेश में तीन और उत्तराखंड में दो लोगों की मौत हो गई। आइएमडी के मुताबिक, गर्मी की स्थिति कम से कम दो दिन और बनी रहेगी। हालांकि दिल्ली में तापमान में मामूली कमी आई है।

उप्र में शुक्रवार को आगरा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि झांसी में 44.9, बांदा में 44.6, हमीरपुर में 44.2 और लखनऊ में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कानपुर व आसपास जिलों में 17 लोगों की मौत

उमस और गर्मी की वजह से कानपुर व आसपास जिलों में 17 लोगों की मौत हुई है। कानपुर में दो महिलाओं समेत छह लोगों के शव सड़क किनारे मिले। कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में चार लोगों के शव मिले। 11 जिलों में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रामपुर में बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु

मध्य यूपी से पूर्वांचल के जिलों में लू का प्रभाव कम हो रहा है। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, आजमगढ़, गोरखपुर जैसे जिलों में बरसात हुई है। रामपुर में बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई।

अंबेडकरनगर में बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर में 50 वर्षीय रिक्शा चालक पानी पीने के बाद सड़क पर गिर पड़ा और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पंजाब में शाम होते बदला मौसम

पंजाब में लू के कारण दो और लोगों की मौत हो गई, लेकिन शाम होते ही मौसम में बदलाव आया। कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और हल्की वर्षा हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। बठिंडा में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मध्य प्रदेश में भी उच्च तापमान देखा गया। खजुराहो में 45.0 डिग्री सेल्सियस, नरमदापुरम में 44.4 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 44.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी दिल्ली में तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, लेकिन गर्मी का अनुभव करने वाला तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उत्तराखंड में बरसी आफत, हिमाचल में भी बारिश

उत्तराखंड में जोरदार वर्षा से राहत के साथ आफत भी बरसी। हरिद्वार के लक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला व एक युवक की मृत्यु हो गई। कोटद्वार में वर्षा से रेलवे ट्रेक बाधित रहा, जिससे रेलों की आवाजाही प्रभावित हुई। पिथौरागढ़ में भारी वर्षा से तवाघाट-लिपुलेख(आदि कैलास मार्ग) मार्ग दो स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध होने से दो सौ यात्री चार घंटे तक फंसे रहे।

कुंजुम, रोहतांग दर्रा में हिमपात

नैनीताल के तल्लीताल बाजार की दुकानों व होटलों में मलबा घुस गया है। हिमाचल में कांगड़ा, शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू, ऊना, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर सहित अन्य स्थानों पर वर्षा हुई। प्रदेश की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम, रोहतांग दर्रा में हिमपात हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments