क्यों लिखा होता है EDT, EDP और EDC?
दरअसल, परफ्यूम की बोतल पर लिखे ये शब्द और कुछ नहीं, बल्कि परफ्यूम की सांद्रता के बारे में बताते हैं। सांद्रता का मतलब होता है कि परफ्यूम में फ्रेगरेंस ऑयल की मात्रा कितनी है। फ्रेगरेंस ऑयल की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, उसकी गंध भी उतनी ही देर तक टिकी रहेगी। फ्रेगरेंस ऑयल की इन्हीं मात्रा को बताने के लिए परफ्यूम की बोतल पर EDT, EDP या EDC लिखे होते हैं।
EDT, EDP और EDC का मतलब क्या है?
Eau de Toilette (EDT)
यह फ्रेंच भाषा का शब्द है। जिस परफ्यूम की बोतल पर EDT लिखा होता है, उसकी सांद्रता 5-15% ही होती है। फ्रेगरेंस ऑयल की इस मात्रा के कारण इस परफ्यूम की खुशबू 3-5 घंटे तक रहती है। इसे आप रोज के इस्तेमाल के लिए खरीद सकते हैं। इसकी खुशबू हल्की और रिफ्रेशिंग होती है। गर्मियों के दिनों के लिए यह परफ्यूम परफेक्ट माना जाता है।
Eau de Parfum (EDP)
जिस परफ्यूम की बोतल पर EDP लिखा होता है, उसकी सांद्रता 15-20% होती है। यह सबसे स्ट्रॉन्ग परफ्यूम होता है और इसकी खुशबू 5-8 घंटे तक टिकती है। फ्रेगरेंस ऑयल की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है। इसलिए यह परफ्यूम स्पेशल इवेंट्स, पार्टीज आदि के लिए ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि इसकी खुशबू लंबे समय तक रहती है।
Eau de Cologne (EDC)
जिन परफ्यूम की बोतलों पर EDC लिखा होता है उनकी सांद्रता 2-5% ही होती है। यह सबसे हल्का परफ्यूम होता है। फ्रेगरेंस ऑयल कम होने की वजह से इसकी खुशबू जल्दी उड़ जाती है। इसलिए इस परफ्यूम को बार-बार लगाने की जरूरत पड़ती है। इसका इस्तेमाल भी रोज किया जा सकता है। यह बाकी परफ्यूम की तुलना में सस्ता भी होता है।