2.6kViews
1698
Shares
कटिहार
जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी को चोरों की नजर लग गई। एक महीने के अंदर इस विद्यालय के 35 पंखे की चोरी कर ली गई है।
प्रधानाध्यापक सुबोध प्रसाद ने चोरी को लेकर सहायक थाना में छह बार केस दर्ज कराया गया। बावजूद पुलिस अब तक चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी है।
लिहाजा, गर्मी की छुट्टी के उपरांत बच्चे उमस भरी गर्मी के बीच पठन पाठन करने को विवश होगें। आश्चर्य की बात यह कि विद्यालय में चाहरदीवारी से घिरी है। अगल-बगल सघन आबादी भी है। बावजूद लगातार चोरी की घटना का शिकार हो रहा है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोर दिवारी फांदकर कक्ष वर्ग का ताला तोड़कर अबतक 35 पंखे की चोरी कर चुका है। उसका कार्यालय इसके प्रकोप से अभी बचा है। हर वर्ग कक्ष में चार-चार पंखे लगे थे।
विद्यालय में चोरी और शिकायत तिथिवार
- 29 अप्रैल 25: छह पंखे की चोरी। 3 0 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
- 06 मई 2025: दो पंखे की चोरी। सात मई को थाने में शिकायत।
- 12 मई 25: छह पंखे की चोरी। 13 मई को शिकायत।
- 18 मई 25: सात पंखे की चोरी। 19 मई को शिकायत।
- 22 मई 25: दो पंखे की चोरी। 23 मई को शिकायत।
- 25 मई 25: चार पंखे की चोरी। 26 को शिकायत।
कटिहार के मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी में एक महीने में 35 पंखे चोरी हो गए। प्रधानाध्यापक ने छह बार थाने में शिकायत दर्ज कराई पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विद्यालय में चाहरदीवारी होने के बावजूद चोर दीवार फांदकर पंखे चुरा रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों को बिना पंखे के पढ़ना होगा। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।