एप के जरिए मिले परिवार
क्या था सोनम का प्लान?
16 मई को बना फाइनल प्लान
11 मई को सोनम और राजा शादी के बंधन में बंध गए। शादी के 6 दिन बाद यानी 16 मई को सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश को फाइनल रूप दिया। इसी दौरान सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग चलने को राजी किया।
ऑनलाइन ऑर्डर किया ‘डाव’
राजा को मारने के लिए 3 सुपारी किलर्स पहले से ही असम के गुवाहाटी में मौजूद थे। उन्होंने गुवाहाटी में ही ऑनलाइन ‘डाव'(छोटी कुल्हाड़ी) ऑर्डर की। इसी हथियार से राजा का कत्ल किया गया था। जब सोनम और राजा शिलांग पहुंचे तो सोनम ने उन्हें लोकेशन भेजी और आरोपी भी दोनों से महज 1 किलोमीटर दूर होटल में ठहरे थे।
सोनम ने 20 लाख रुपए देने का वादा किया
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई को फोटोशूट के बहाने सोनम पति राजा को कोरसा इलाके में मौजूद पहाड़ी पर ले गई। सोनम जानबूझकर थकने का बहाना करके पीछे चलने लगी। वहीं, तीनों आरोपी राजा के साथ चल रहे थे। ऐसे में जब आरोपी पहाड़ी चढ़ते हुए थक गए तो उन्होंने राजा को मारने से इनकार कर दिया। इसपर सोनम ने राजा की पर्स से 15 हजार रुपए निकालकर आरोपियों को दिए और कहा “मारना तो पड़ेगा”। साथ ही सोनम ने काम होने के बाद 20 लाख रुपए देने का भी वादा किया था।