एक्टर ने शिल्पा को कर लिया था किस
बात 15 अप्रैल 2007 की है, जब शिल्पा शेट्टी हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेयर (Richard Gere) के साथ दिल्ली में एक एड्स अवेयरनेस इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने इस चीज को हाइलाइट करने के लिए कि किस से HIV नहीं फैलता है, उन्होंने शिल्पा शेट्टी को गले लगा लिया और उन्हें गाल पर किस कर लिया है।
शिल्पा शेट्टी के खिलाफ हुआ था केस
जब रिचर्ड गेयर ने शिल्पा शेट्टी को किस किया, तब लोगों ने माना कि इस दौरान एक्ट्रेस काफी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। इस एक किस के लिए देश भर में विरोध-प्रदर्शन हुआ और रिचर्ड के साथ-साथ शिल्पा को भी आलोचना झेलनी पड़ी। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। शिल्पा शेट्टी पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में तीन मामले दर्ज किए गए थे। यह मामला कई सालों तक चला। जनवरी 2022 में मुंबई की एक अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया, यह मानते हुए कि वह विक्टिम थीं।
किस विवाद पर बोली थीं शिल्पा
धड़कन एक्ट्रेस ने इस किसिंग विवाद पर अपना बयान भी दिया था। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, “मुझे एक बात बताओ, उन्होंने मुझे किस किया, मुझे तो पता भी नहीं था कि वह मुझे किस करने वाले हैं। वह एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने में हमारी मदद करने के लिए एक विदेशी भूमि से आए थे। यह एक अहम मुद्दा है और हमने सेलिब्रिटी होने के नाते अपना काम किया।”
वकीलों ने शिल्पा से ली मोटी रकम
शिल्पा शेट्टी ने यह भी कहा था कि कैसे इस मामले पर जब उन पर क्रिमिनल केस हुआ तो एयरपोर्ट पर उन्हें रोका गया था। उन्होंने आगे कहा था, “हमें ऐसा कानून बनाने की जरूरत है, जिसमें मशहूर हस्तियों को बलि का बकरा और निशाना न बनाया जाए। मेरे खिलाफ करीब चार मामले दर्ज हैं। मेरे पिता थक चुके हैं, उनकी उम्र बढ़ती जा रही है और वे कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं। मेरे वकीलों के बिल सुनकर आप चौंक जाएंगे। ये बेवकूफी भरे और अश्लील मामले हैं, क्योंकि मैंने अपना पेट दिखाया है। तो फिर साड़ियों पर प्रतिबंध लगा दीजिए।”