2.4kViews
1635
Shares
वाराणसी
एक ओर जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ जिलो में भी छिटपुट प्री-मानसूनी वर्षा आरंभ हो गई है, वहीं बनारस में आते-जाते बादलों की वजह से धूप-छांव का मौसम बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है गुरुवार को धूप और बदली के बीच तापमान थोड़ा बढ़ सकता है और उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। इससे पसीने वाली चिपचिपाहट बनी रहेगी। आने वाले दिनों में कभी भी बूंदाबांदी हो सकती है।
पुरुवा के कुछ हल्का पड़ने से स्थानीय उष्णता के कारण बनारस शह में बादल अधिक संघनित नहीं हो सके। इसके चलतेे यहां उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। इधर दो दिनों में धीमी गति से बढ़ता अधिकतम तापमान गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुरवा के कमजोर पड़ने के कारण स्थानीय उष्णता ने वाराणसी क्षेत्र में बादलों को विरल कर दिया। इसके चलते यह क्षेत्र बूंदाबांदी सें वंचित रहा जबकि आसपास के जनपदोंं मीरजापुर, सोनभद्र, गाजीपुर आदि के कुछ क्षेत्रों में बीते एक-दो दिनों में वर्षा भी हुई है।
उन्होंने बताया कि अभी ऐसा ही वातावरण बने रहने की संभावना है। ताप और बढ़ेगा तो वातारण में व्याप्त नमी से बादल बनेंगे और वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है।