Wednesday, August 27, 2025
Home The Taksal News क्या आम खाने से सच में हो जाता है एक्ने? एक्सपर्ट ने...

क्या आम खाने से सच में हो जाता है एक्ने? एक्सपर्ट ने दिया इस सवाल का जवाब

3.2kViews
1787 Shares
नई दिल्ली। Mango and Acne: गर्मियों का मौसम यानी आम का सीजन। इसका मीठा स्वाद सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है। आम के भी अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिनका स्वाद और खुशबू एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। वैसे तो आम सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं। 

लेकिन कई लोगों का कहना होता है कि आम खाने से उन्हें एक्ने (Mango and Acne) हो जाता है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए हमने डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (डर्माटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिक फिजिशियन, एलांटिस हेल्थ केयर, नई दिल्ली) से बात (Expert Health Advice) की। आइए जानें इस बारे में उन्होंने क्या बताया (Summer Skincare Tips)। 

एक्सपर्ट से जानें क्या आम खाने से एक्ने हो सकता है? (Expert Answers Does Eating Mangoes Cause Acne)

आम सीधे तौर पर एक्ने का कारण नहीं बनता, लेकिन इसे ज्यादा खाने से एक्ने जरूर हो सकता है। खासकर एक्ने प्रोन स्किन वाले लोगों को। ऐसा इसमें मौजूद नेचुरल शुगर की वजह से होता है। 

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

आम में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण इसका ग्लासेमिक इंडेक्स हाई होता है। इसका मतलब आप ऐसे समझ सकते हैं कि यह ब्लड में शुगर तेजी से रिलीज करता है। इसे बैलेंस करने के लिए शरीर इंसुलिन ज्यादा बनाता है, जिससे सीबम प्रोडक्शन ज्यादा होता है और पोर्स बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से एक्ने हो सकता है। ज्यादा शुगर वाली चीजों के साथ आम खाने से यह परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

एलर्जिक रिएक्शन

आम में मौजूद कुछ कंपाउंड्स से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसकी वजह से मुंह या ठोड़ी के आस-पास स्किन रैश या इरिटेशन हो सकती है। कई बार लोग इन्हें भी एक्ने समझ लेते हैं, जो सिर्फ एक एलर्जिक रिएक्शन होता है।

आम खाने से होने वाले एक्ने से कैसे बचें?

सीमित मात्रा में आम खाएं

आम से होने वाले एक्ने से बचने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप उसे कम मात्रा में खाएं। यानी आप रोज एक आम खा सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा खाने से बचें। इसके अलावा, ज्यादा शुगर वाली चीजों के साथ आम बिल्कुल न खाएं। इसके कारण स्किन में सूजन और एक्ने का रिस्क बढ़ जाता है

पानी से धोएं

आम खाने से पहले इसे अच्छी तरह पानी में धो लेना चाहिए। इससे आम के छिलकों पर लगे पेस्टिसाइड्स साफ हो जाएंगे।

खाने से पहले पानी में भिगोएं

आम की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे खाने से पहले कुछ घंटों तक पानी में भिगोकर रखें।

हेल्दी डाइट लें

अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों को शामिल करें, जो आम के इफेक्ट को बैलेंस कर सकें। इसके अलावा, खूब सारा पानी भी पिएं।

स्किन केयर फॉलो करें

एक्ने से बचने के लिए सही स्किन केयर रूटीन होना भी जरूरी है। अपने चेहरे को गंदे हाथों से न छुएं। सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करके सोएं। इससे एक्ने की समस्या कम होगी।

RELATED ARTICLES

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन! जानें क्या बोले…

जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103 श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103 रामबन: 9419993745, 1800-180-7043 उधमपुर: 8491928625 पीसीआर किश्तवाड़: 9906154100 पीसीआर कारगिल: 9541902330, 9541902331 लोगों को सलाह दी गई है कि सड़क...

बंद हुआ यह National Highway! प्रशासन ने जारी किया Traffic Plan

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, जम्मू/श्रीनगर की ओर से 27 अगस्त 2025 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश, भूस्खलन...

आखिर ₹5 का Parle-G क्यों मिल रहा ₹400 में? वहीं आलू भुजिया और बिरयानी मसाले की कीमत… जानें क्या है वजह?

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश के खाने-पीने की चीजें सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होतीं बल्कि ये उनकी यादों...

सितंबर में बदलेंगे 5 बड़े नियम: FD से लेकर LPG, ATM से कैश तक, बदलेगा फाइनेंस का खेल

अगर आप भी हर महीने की कमाई का बजट बड़ी बारीकी से बनाते हैं, तो सितंबर का पहला दिन आपके लिए खास मायने रखता...

Recent Comments