अभिषेक के नाम अब आईपीएल में तीसरा सबसे हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल ने 2013 में 175 रन की तूफानी पारी खेली थी और बैंडन मैकुल्लम ने 2008 में 158 रन की पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया था।

4. एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे भारतीय बने

पंजाब के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अपनी 141 रन की पारी के दौरान 10 सिक्स लगाए। इसके साथ वह आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी में दूसरे स्थान पर है। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड (मुरली विजय-11 सिक्स) के नाम हैं, जिन्होंने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 11 सिक्स लगाकर ये कारनामा किया था।

5. IPL का पांचवां सबसे तेज शतक अभिषेक ने लगाया

आईपीएल में सबसे तेज शतक के मामले में अभिषेक शर्मा पांचवें पायदान पर पहुंच गए। अभिषेक ने 40 गेंद में अपना आईपीएल में पहला शतक जड़ा। उनसे पहले क्रिस गेल ने 30 गेंद में, यूसुफ पठान ने 37 गेंद में, डेविड मिलर ने 38 गेंद में, ट्रेविस हेड और प्रियांश आर्य ने 39 गेंद में जड़ा।

6. हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी

अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस दौरान डेविड वॉर्नर को पछाड़ा, जिन्होंने 2017 में 126 रन की पारी केकेआर के खिलाफ खेली थी।

7. हैदराबाद के लिए IPL में दूसरा सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ट्रेविस हेड ने ये कारनामा किया था। हेड ने 39 गेंद में आरसीबी के खिलाफ शतक जड़ा था।​