Monday, July 28, 2025
Home The Taksal News मंगेतर ने 1.5 लाख में दी होने वाले पति की सुपारी, फिल्म...

मंगेतर ने 1.5 लाख में दी होने वाले पति की सुपारी, फिल्म देखने के बहाने बुलाया… सन्न कर देगी आगे की कहानी

2.1kViews
1813 Shares
पुणे
महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंगेतर ने अपने होने वाले पति की सुपारी देकर हत्या करवाने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपित मंगेतर अभी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

क्यों हत्या करवाना चाहती थी मंगेतर?

अहिल्यानगर जिले की एक महिला की शादी 23 वर्षीय सागर कदम के साथ तय हुई थी। कुछ दिन में दोनों वैवाहिक बंधन में बंधने वाले थे। मगर महिला सागर कदम के साथ शादी करने को इच्छुक नहीं थी। इस वजह से उसने हत्या करवाने की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक मंगेतर ने 1.5 लाख रुपये में अपने होने वाले पति की सुपारी दी थी।

बेरहमी से की पिटाई

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सागर बानेर में एक फास्ट फूड रेस्तरां में रसोइया है। महिला के कहने पर उसके पांच साथियों ने यवत के पास खामगांव में सागर की बेदर्दी से पिटाई की। अहिल्यानगर के कर्जत तालुका के रहने वाले सागर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पैर तोड़ दो ताकि शादी में शामिल न हो सके

सागर कदम ने पुलिस को बताया कि हमलावर कह रहे थे कि पैर तोड़ दो ताकि यह शादी में शामिल न हो सके। 1 एक अप्रैल को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 118, 351, 352 और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मंगेतर के चचेरे भाई ने खोला राज

सागर कदम ने पुलिस को यह भी बताया कि 21 और 22 फरवरी को अज्ञात नंबर से धमकी भी मिल चुकी है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची और वारदात में शामिल महिला के चचेरे भाई को दबोचा। पूछताछ में आरोपित ने मामले का खुलासा कर दिया।

गैराज मालिक से था प्रेम संबंध

यवत पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक महेश माने ने बताया कि महिला का श्रीगोंडा के एक गैराज मालिक के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। 21 फरवरी को सागर और महिला का प्री-वेडिंग फोटोशूट था। इस दौरान महिला ने सागर से कहा था मैं शादी नहीं करना चाहती हूं। यह बात परिवार को बता दीजिए। मगर सागर ने ऐसा करने से मना कर दिया था।

पुणे लौटते वक्त रास्ते में की गई पिटाई

सागर के इनकार करने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाने की साजिश रची। 27 फरवरी को मंगेतर ने सागर से फिल्म देखने की इच्छा जताई। दोनों ने पुणे में फिल्म देखी। बाद में सागर ने अपनी प्रेमिका को शाम साढ़े सात बजे खामगांव के पास रिश्तेदार के घर पर छोड़ा। वहां से लौटते वक्त रास्ते में आरोपितों ने सागर की पिटाई की और शादी न करने की धमकी दी।

 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments