Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News Chirag Paswan: 'फालतू की बातें हैं', नवरात्र में मीट बैन की मांग...

Chirag Paswan: ‘फालतू की बातें हैं’, नवरात्र में मीट बैन की मांग पर चिराग पासवान ने क्यों कहा ऐसा?

2.1kViews
1307 Shares
पटना
देशभर में आज धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, नवरात्रि और ईद-उल-फितर के दौरान कुछ स्थानों पर मीट बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मीट बेचने पर प्रतिबंध को लेकर प्रशासनिक आदेश भी जारी किया गया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है।

धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने इस पर राजनीति करने वालों पर निशाना साथा है और कहा कि सभी बातें ‘बकवास’ हैं। राजनीतिक दलों को किसी के धर्म पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सभी धर्मों के व्यक्तियों की व्यक्तिगत आस्था का मामला है।

धर्म की आड़ में लोगों को बांटने की कोशिश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में भाग लेने के बाद पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि लोग अपनी सियासी रोटी सेंकने के लिए लोगों को धर्म की आड़ में बांटने की कोशिश करते हैं।

देश में चर्चा के लिए कई और मुद्दे

इनके अलावा भी देश में कई बड़े मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। कम से कम, राजनीतिक दलों को दूसरे लोगों के धर्म या किसी भी व्यक्ति विशेष के धर्म पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
यह व्यक्तिगत आस्था का मामला है। नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने की चर्चा को उन्होंने बेकार बताया। साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि सभी धर्मों के लोग सदियों से भाईचारा बनाकार साथ में शांतिपूर्ण तरीके से रहते आ रहे हैं।

नमाज और मीट की दुकानें चर्चा का विषय नहीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘ये सब फालतू की बातें हैं।’ इसकी जरूरत नहीं है। सदियों से यही होता आया है कि हर धार्मिक व्यक्ति भाईचारा बनाकर रहता है और सादगी के साथ अपने त्योहारों को मनाता है।

राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों पर भी साधा निशाना

पासवान ने कहा कि अगर धार्मिक संगठन और राजनीतिक दल एक-दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर दें तो 90 फीसदी मुद्दे सुलझ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिस दिन धार्मिक संगठन राजनीतिक दलों को संरक्षण देना बंद कर देंगे और जिस दिन राजनेता या राजनीतिक दल आस्था के मामले में हस्तक्षेप करना बंद कर देंगे, उस दिन करीब 90 फीसदी समस्याएं सुलझ जाएंगी। समस्या तब होती है जब राजनीति के कारण विवाद पैदा होते हैं।

मध्य प्रदेश के मैहर में मांस-मछली की बिक्री बैन

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मैहर जिला प्रशासन ने 30 मार्च से 7 अप्रैल तक नवरात्रि उत्सव के दौरान मैहर नगर पालिका की सीमा के भीतर मांस, मछली और अंडे की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मैहर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विकास कुमार सिंह ने शुक्रवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत इस उद्देश्य के लिए एक आदेश भी जारी किया है।

 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments