Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News प्राणायाम का राजा है Nadi Shodhana, स्‍ट्रेस के साथ इन 5 बीमारि‍यों...

प्राणायाम का राजा है Nadi Shodhana, स्‍ट्रेस के साथ इन 5 बीमारि‍यों से दि‍लाएगा राहत

2.9kViews
1228 Shares
नई दिल्‍ली
नाड़ी शोधन को प्राणायाम का राजा कहा गया है। इसे करने से शरीर में सभी नाड़ियों का शुद्धिकरण होता है। नाड़ी शोधन प्राणायाम करने से आप शारीरिक व मानसिक रूप से तंदरुस्त बनते हैं। यह प्राणायाम शरीर को रोगमुक्त करता है। मन को शांत रखने में भी ये बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही प्राणायाम के अभ्‍यास से इम्‍युन‍िटी भी बढ़ती है। इससे आप कई बीमार‍ियों से बचे रहते हैं।
इसे ‘अनुलोम-विलोम’ का दूसरा रूप भी कहा जाता है। आज हम आपको नाड़ी शोधन प्राणायाम करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये भी बताएंगे क‍ि आप कैसे इस प्राणायाम का अभ्‍यास कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

मानसि‍क सुकून म‍िले

इस प्राणायाम को करने से द‍िमाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर तरीके से होती है। इससे स्‍ट्रेस कम होता है। यह ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे पढ़ाई या काम में मन लगाना आसान हो जाता है। अगर आपको लगता है क‍ि तनाव आप पर हावी हो रहा है तो आपको ये प्राणायाम जरूर करना चाह‍िए।

इम्युनि‍टी बूस्‍ट करे

इस प्राणायाम के नियमित अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों से बचाव होता है।

बेहतर होता है ब्‍लड सर्कुलेशन

इस प्राणायाम को करने से शरीर में बेहतर तरीके से ब्‍लड सर्कुलेशन होता है। यह हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या को भी कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसे करने से आपका द‍िल भी सेहतमंद रहता है।

श्वसन तंत्र को मजबूत करे

नाड़ी शोधन प्राणायाम हमारे फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इससे श्वसन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा यह दमा, साइनस और एलर्जी जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है। अगर आप रोजाना इसका अभ्‍यास करते हैं ताे लंग्‍स में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।

तनाव और डिप्रेशन में राहत

अगर आप स्‍ट्रेस या डि‍प्रेशन की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो आपको नाड़ी शोधन प्राणायाम जरूर करना चाह‍िए। यह द‍िमाग को शांत करने में मददगार है। इससे पॉजि‍ट‍िव एनर्जी का संचार होता है।

एनर्जी लेवल

नाड़ी शोधन प्राणायाम हमारी बॉडी को एनर्जेट‍िक रखने में मदद करता है। ये थकान को दूर करता है। यह दिनभर के कामों के लिए शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है और आलस्य को कम करता है।

कैसे करें ये प्राणायाम

सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं और रीढ़ को सीधा रखें। दाईं नाक को अंगूठे से बंद करें और बाईं से गहरी सांस लें। फिर बाईं नाक को बंद करें और दाईं से सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को कम से कम 5-10 मिनट तक दोहराएं।

 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments