2.2kViews
1992
Shares
देश की राजधानी दिल्ली में अब सड़क का नाम बदलने पर राजनीति गरमा गई है। स्वामी विवेकानंद मार्ग के नाम से प्लेट लगाने की भाजपा सांसदों के बीच होड़ सी मच गई है। सांसद दिनेश शर्मा के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेम प्लेट बदल ली है।
दिल्ली में एक बार फिर सड़क का नाम बदलने पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। तुगलक लेन स्थित अपने-अपने बंगलों के बाहर स्वामी विवेकानंद मार्ग के नाम से प्लेट लगाने की भाजपा सांसदों में होड़ लग गई है। फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को अपने बंगले पर स्वामी विवेकानंद मार्ग की प्लेट लगा दी।