Friday, June 20, 2025
Home Life Style Health Women's Day: किशोरियों को जरूर करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास

Women’s Day: किशोरियों को जरूर करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास

2.7kViews
1921 Shares

सही योगाभ्यास से लड़कियां पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। यहां कुछ जरूरी योगासनों और उनके फायदों के बारे में बताया जा रहा है, जो किशोरियों को जरूर करना चाहिए।

Yoga For Teenage Girls महिला दिवस मनाने के लिए स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक करें। महिलाएं एक आदर्श और स्वस्थ जीवन अपना सकें, इसके लिए किशोरावस्था में उन्हें कुछ योगासनों को अपने जीवन में शामिल कर लेना चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। 13 से 19 वर्ष की आयु किशोरावस्था की होती है। किशोरावस्था में शरीर और दिमाग दोनों में बदलाव होते हैं। योग केवल शारीरिक विकास में ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। ऐसे में किशोरावस्था में योग को दिनचर्या में शामिल करके बेहतर ग्रोथ अपनाई जा सकती है। किशोरियों के लिए इस अवस्था में योग काफी लाभदायक साबित हो सकता है। 13 से 21 वर्ष की किशोरियों व युवतियों को रोजाना कम से कम 20 -30 मिनट योग करना चाहिए।

यह न शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी है। साथ ही बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी योग असरदार होता है। सही योगाभ्यास से लड़कियां पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। यहां कुछ जरूरी योगासनों और उनके फायदों के बारे में बताया जा रहा है, जो किशोरियों को जरूर करना चाहिए।
ताड़ासन 

ताड़ासन के अभ्यास से शरीर की लंबाई बढ़ सकती है। शरीर में संतुलन और स्थिरता प्रदान करने के लिए ये योग असरदार है। इस आसन का अभ्यास रक्त संचार को बेहतर बनाता है। ताड़ासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर, होनों हाथ ऊपर उठाएं और शरीर को पूरी तरह से तानें।
भुजंगासन

पीठ और रीढ़ को मजबूत बनाने, पाचन तंत्र को बेहतर करने और मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन को कम करने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को कंधों के पास रखें और सिर व छाती को ऊपर उठाएं।

बालासन 

घुटनों के बल बैठकर आगे झुकें और माथा जमीन पर टिकाते हुए बालासन का अभ्यास करें। इस आसन के अभ्यास से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है। पीठ दर्द से राहत मिलती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

वृक्षासन

किशोरियों के लिए वृक्षासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन के अभ्यास से संतुलन और एकाग्रता बढ़ती है। पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और शरीर में लचीलापन आता है। वृक्षासन के अभ्यास के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरा पैर जांघ पर रखें और दोनों हाथ नमस्कार मुद्रा में जोड़ें।

RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments