2.9kViews
1010
Shares
बहराइच की नानपारा तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
बहराइच की नानपारा तहसील में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात रामपाल चौधरी का पुत्र बहराइच स्थित किसान आश्रम में रह कर पढ़ाई करता था। उसने सोमवार रात को अपने कमरे में फांसी लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के पहले उसने किसी से फोन पर बात की थी।
सुजौली थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव निवासी अमन (25) पुत्र रामपाल चौधरी शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के किसान आश्रम में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। वह शिक्षक बनने के लिए कोचिंग भी करता था। सोमवार रात करीब 10 बजे अमन किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद कमरे में गया और फंदे से लटक गया। अमन का फोन रिसीव न होने पर उसके साथी छात्र कमरे पर गए। सभी ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार को सूचना दी गई।
अमन कि पिता नानपारा तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात है। अमन उनका इकलौता पुत्र था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।