Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News स्टेज पर थप्पड़ मारने से लेकर लिप किस तक, ऑस्कर समारोह में...

स्टेज पर थप्पड़ मारने से लेकर लिप किस तक, ऑस्कर समारोह में हो चुके हैं ये बवाल

2.0kViews
1378 Shares

3 मार्च 2025 को ‘ऑस्कर अवॉर्ड 2025’ को सुबह पांच बजे से भारत में लाइव देखा जा सकता है। ऑस्कर अवॉर्ड अपने साथ 97 साल का इतिहास लेकर आगे बढ़ रहा है। इन 97वें वर्षों में कई बार समारोह अपने विवादों के लिए भी सुर्खियों में रहा। आइए जानते हैं ऑस्कर से जुड़े विवादों के बारे में…
97वें एकेडमी का दुनिभार के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब वह पल ज्यादा दूर नहीं है, जब सितारों से सजा यह समारोह आयोजित होगा। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च यानि सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ’ब्रायन ऑस्कर को होस्ट करेंगे। ऑस्कर में इस साल भारत की ओर से ऑस्कर में सिर्फ एक फिल्म पहुंची है। यह एक शॉर्ट फिल्म है। गुनीत मोंगा की ‘अनुजा’ को एकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन) कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

2022
ऑस्कर अवॉर्ड अपने साथ 97 साल का इतिहास लेकर आगे बढ़ रहा है। इस इतिहास ने अपने अंदर कई सारे दिलचस्प किस्से समेट रखे हैं। चाहे वह साल 1929 में पहले एकेडमी अवॉर्ड में ज्यूरी द्वार एक डॉग को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देने का फैसला हो या इससे जुड़े विवाद हो। चलिए आज हम ऑस्कर से जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में जानते हैं।

2021
साल 2022 में ऑस्कर सेरेमनी में हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। विल स्मिथ क्रिस द्वारा पत्नी पर किए गए मजाक से नाराज हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने क्रिस से माफी भी मांगी थी।

इस साल समारोह के दौरान फ्रेंच अभिनेत्री कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर कपड़े उतार दिए थे। ऐसा उन्होंने फ्रेंच सरकार का विरोध करने के लिए किया था। वह जैसे ही अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए। उनके शरीर पर नारे लिखे हुए थे
2017
इस साल ‘मूनलाइट’ को बेस्ट मूवी का अवार्ड मिलना था, लेकिन समारोह के दौरान गलती से ‘ला ला लैंड’ के नाम की घोषणा कर दी गई थी। ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि प्रेजेंटर्स के हाथ में गलत लिफाफा चला गया था। बाद में इस गलती को सुधारा गया और ‘मूनलाइट’ को बेस्ट पिक्चर का अवार्ड दिया गया।
2003
इस वर्ष अमेरिकी अभिनेता एड्रियन ब्रूडी ने स्टेज पर एक्ट्रेस हैल बेरी को किस कर लिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, ब्रूडी को फिल्म ‘दि पियानिस्ट’ के लिए ऑस्कर मिला था। अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर जब अभिनेत्री हैल बेरी आईं तो अभिनेता ने उन्हें किस कर लिया।
2000
अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर सबके सामने अपने भाई को लिप किस कर दिया था। उनकी इस हरकत के लिए अभिनेत्री की जमकर आलोचना हुई थी।
1972
वर्ष 1972 में अभिनेता मार्लन ब्रैंडो को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था, हालांकि उन्होंने अवॉर्ड लेने से इसलिए मना कर दिया था कि उनका मानना था कि हॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकियों की छवि खराब की जा रही है।
RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments