2.1kViews
1473
Shares
आनंदजी वीरजी को संगीत विरासत में मिला। उन्होंने अपने संगीत से कई फिल्मों और गानों को हिट कराया साथ ही कई गायकों को मशहूर कर दिया। आज उनके जन्मदिन पर पढ़ें उनके मशहूर किस्से।
बॉलीवुड के बेहतरीन संगीतकार आनंदजी वीरजी शाह आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘पल पल दिल के पास’, ‘नीले नीले अंबर पर’, ‘बेखुदी में सनम’ और ‘क्या खूब लगती हो’ जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं। बॉलीवुड इंड्स्ट्री में आनंदजी एक कामयाब संगीतकार रहे हैं। इनके गाने आज भी लोगों को खूब भाते हैं। इन्होंने अपने भाई कल्याणजी के साथ मिलकर दो सौ से ज्यादा फिल्मों के गानों को संगीत दिया है।
उधारी चुकाने के बदले सीख लिया संगीत
आनंदजी का संगीत से पुश्तैनी ताल्लुक था। उनके दादा और परदादा गुजरात के मशहूर लोक संगीतकार थे। एक खबर के मुताबिक एक संगीत शिक्षक वीरजी के पैसे नहीं चुका पा रहा था। इसके बदले उसने दोनों भाईयों आनंदजी-कल्याणजी को फ्री में संगीत की शिक्षा दी। बड़े होकर दोनों भाइयों ने ‘कल्याणजी वीरजी एंड पार्टी’ के नाम से ऑर्केस्ट्रा ग्रुप बनाया। ये ग्रुप देश के कई हिस्सों में संगीत शो का आयोजन करता था।
अल्का याग्निक और उदित नारायण जैसे गायकों को किया मशहूर
आनंदजी वीरजी ने अपने भाई कल्याणजी के साथ मिलकर 250 फिल्मों के गानों को संगीत दिया। इन फिल्मों में से 17 फिल्में गोल्डन जुबली थीं और 39 फिल्में सिल्वर जुबली थीं। इन दोनों की जोड़ी के बारे में कहा जाता है कि इन्होंने कई लोगों को मशहूर बनाया है। इनकी बदौलत ही गायक अल्का याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण और सुनिधि चौहान बड़े गायक बन सके।