3.0kViews
1894
Shares
इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस के 750 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2025 में आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातक पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस पदों की कई रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 750 पदों को भरना है। जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए 368 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 171 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 66 पद, अनुसूचित जाति के लिए 111 और अनुसूचित जनजाति के लिए 34 पद शामिल है।