Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर पीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, वेबसाइट से...

यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर पीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड

3.3kViews
1933 Shares

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर (UP Police Assistant Operator PET Admit Card) की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए पीईटी परीक्षा 7 मार्च 2025 को निर्धारित की है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती का विवरण

यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर के इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 थी। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 मार्च 2022 थी। परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद, उत्तर कुंजी 24 फरवरी 2024 को जारी की गई थी और रिवाइज्ड आंसर की 28 जून को जारी की गई थी। परिणाम 7 अगस्त 2024 को घोषित किया गया था।

1494 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के तहत सहायक ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी के कुल 1494 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। इनमें से 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के लिए और 1374 पद सहायक ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए थे।

4,216 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया

लिखित परीक्षा के बाद 4,216 उम्मीदवारों को अभिलेखों की जांच (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया सरकारी आदेशों और अदालत के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी, जिसमें अभिलेखों की जांच, पीएसटी और आरक्षण से संबंधित नियमों का पालन किया जाएगा।

UP Police AO PET Admit Card: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती-2022 पीईटी के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु महत्वपूर्ण सूचना का प्रकाशन” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप “PET Admit Card” लिंक पर जाएं।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे दिए गए “डाउनलोड” पर क्लिक करके इसे अपने डेस्कटॉप पर सेव कर लें।

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह तुरंत 044-47749013 पर कॉल कर सकता है। साथ ही, ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments