रविवार के दिन कुछ विशेष वस्तुएं खरीदने से भी व्यक्ति का कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।
आमतौर पर रविवार को सभी का अवकाश होता है। इस दिन कई लोग घर से बाहर निकलते हैं और अच्छा समय व्यतीत करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में रविवार का संबंध भगवान सूर्य से है, और प्राचीन काल से ही इस दिन सूर्य देव की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य से संबंधित कोई दोष होता है, तो इसके निवारण के लिए सूर्य देव की उपासना करना लाभकारी होता है। रविवार के दिन कुछ विशेष वस्तुएं खरीदने से भी व्यक्ति का कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।
रविवार को किन चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है?
नेत्र से जुड़ी वस्तुएं- रविवार को चश्मा खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह आंखों की सुरक्षा और सेहत से जुड़ा हुआ होता है।
लाल रंग की वस्तुएं- इस दिन लाल रंग से संबंधित चीजें खरीदना घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकता है।वॉलेट- धन और आर्थिक स्थिरता के लिए रविवार को नया पर्स खरीदना भी लाभकारी माना जाता है।
कैंची और गेहूं- कुछ मान्यताओं के अनुसार, रविवार को कैंची और गेहूं खरीदने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसके अलावा कुछ मान्यताओं में इस दिन मां भवानी और भगवान राम की पूजा करने से भी जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।इस प्रकार यदि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए, तो रविवार को कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
रविवार का महत्व
ज्योतिष के अनुसार रविवार भगवान सूर्य का दिन होता है। इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना और उनके मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है, जिससे व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
रविवार के दिन करें इन चीजों की खरीदारी, जानें इससे जुड़ी मान्यता
3.1kViews
1068
Shares
RELATED ARTICLES