अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करदैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।ने का प्रयास किया जाता है।
अंक – 1
प्रेमियों के लिए रोचक दिन रहेगा। प्रियतम के साथ दिन गुजार सकते हैं। परिवार के सहयोग से आपके भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घनिष्ट मित्रों से नुकसान हो सकता है सतर्क रहें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – हरा अंक – 2
आत्म-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में व़ृद्धि होगी, व्यापार में नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। घर के लिए फर्नीचर आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीलाअंक – 3
आपकी स्मार्टनेस से आपको फायदा मिल सकता है। जरूरत है समय के साथ बदलने और चलने की। काफी दिनों से अगर आप मानसिक तनाव की स्थिती झेल रहे थे, वह कम होगी। बेटी के जीवन में उन्नती आ सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीलाअंक – 4
आपके द्वारा की गई मेहनत आज असर लाएगी, आपको सफलता मिल सकती है, रुके हुऐ कार्य सम्पन्न होंगे। सुखद और लाभदायक यात्रा संभव है। विवाह की तिथी पोस्टपोन हो सकती है। निवेश आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – ब्लू
अंक – 5
आज का दिन अच्छा है। माता का साथ मिल सकता है। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो बात नहीं बनेगी। मित्रों की बातों में न आएं अपने दिमाग से विश्लेषण करें। दूसरों की बातों में आकर अपने ग्रहस्थी जीवन में तनाव न लाएं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
अंक – 6
स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मन विचलित रहेगा और दिमाग चंचल। लोगों की बातों में आ सकते हैं। पुरानी चलती आ रही बाधाऐं दूर होंगी। धन लाभ की संभावना बन सकती है।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – गुलाबी
खुशियों भरा दिन, प्रॉपर्ट से लाभ हो सकता है, आय में बढ़ोतरी आ सकती है। नई जानकारी से लाभ मिलेगा। राजनीति में पदोन्नति हो सकती है। सरकार से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – सिल्वर