Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News यूपी के इस जिले में भाजपा में मचा घमासान, पूर्व MLA ने...

यूपी के इस जिले में भाजपा में मचा घमासान, पूर्व MLA ने बलदेव विधायक को कहा षड्यंत्रकारी

2.5kViews
1812 Shares

मथुरा

भाजपा के अंदर गुटबाजी लगातार सामने आ रही है। राया में ब्लाक प्रमुख पद को लेकर खींचतान मची है। पूर्व में राया ब्लाक प्रमुख को कोर्ट ने अयोग्य घोषित किया और दूसरे को विजेता। अभी वह शपथ नहीं ले पाईं।

भाजपा के ही पूर्व विधायक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की और बलदेव से पार्टी के विधायक पर शपथ में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। कहा कि षड्यंत्र कर पार्टी प्रत्याशी को हरवाया था। बाद में पता चला कि इस मामले में विपक्षी हाई कोर्ट से स्टे ले आए। 

राया ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी चुनाव हारीं और रालोद समर्थित चंचल चौधरी जीत गईं। सावित्री ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से हराया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कुछ दिन पहले कोर्ट ने चंचल चौधरी को अयोग्य घोषित कर दिया। सावित्री को विजेता। अभी तक सावित्री शपथ नहीं ले पाईं। 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी के विरोध में किया काम,अब भी कर रहे

मंगलवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक चौधरी प्रणतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के बलदेव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश शपथ में अड़ंगा लगा रहे हैं। पार्टी की पीठ में छूरा घोंपते हैं। सभी दलों का पानी पीकर भाजपा में घुस गए। पार्टी प्रत्याशी चंचल चौधरी को भी षड्यंत्र कर हराया।राया ब्लाक प्रमुख पद की शपथ न दिलाए जाने के विरोध में मंगलवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता करतीं न्यायालय द्वारा ब्लाक प्रमुख पद के लिए योग्य ठहराई गईं सावित्री देवी व अन्य।

 

कोर्ट के आदेश के बाद भी शपथ नहीं दिलवाने दे रहे, बाद में पता हाई कोर्ट से है स्टे

सावित्री देवी ने कहा कि दो दिन में शपथ नहीं हुई तो अनशन करेंगे। प्रशासन भी दबाव में है। बाद में पता चला कि चंचल चौधरी हाई कोर्ट से स्टे ले आई हैं। इसलिए प्रशासन ने शपथ नहीं कराई। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सावित्री 20 फरवरी को ही अपर जिला जज के आदेश के विरुद्ध हाई कोर्ट से स्थगनादेश ले आई थीं।

 

खिसायानी बिल्ली खंभा नोचे : पूरन प्रकाश

विधायक पूरन प्रकाश ने भी चौधरी प्रणतपाल सिंह पर जवाबी हमला किया। कहा कि, हारे हुए लोग, हर स्तर पर जनता के नकारे हुए लोग आरोप ही लगा सकते हैं। उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। उनके आरोप खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाले हैं। मैं हमेशा पार्टी के निर्देशों पर चला हूं। किसी की शपथ रुकवाने में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं है। यह प्रशासन का काम है।

 

RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments