Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News Saint Premanand: अनिरुद्ध कुमार पांडे नहीं हूं... कानपुर अब धोखा, आखिर क्यों...

Saint Premanand: अनिरुद्ध कुमार पांडे नहीं हूं… कानपुर अब धोखा, आखिर क्यों संत प्रेमानंद ने कही ये बात

2.5kViews
1072 Shares
वृंदावन
Saint Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद ने कहा ने शुक्रवार को अपने एक भक्त के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अब अनिरुद्ध कुमार पांडे नहीं हूं। अब मूल वृंदावन का हूं, कानपुर मूल अब धोखा है। कानपुर में अनिरुद्ध कुमार पांडेय था। लेकिन, वृंदावन में जो है वह प्रेमानंद गोविंदशरण है।

एक भक्त ने पूछा सवाल

परिक्रमा मार्ग के श्रीराधा केलिकुंज में प्रतिदिन की तरह भक्तों की जिज्ञासा दूर करते हुए संत प्रेमानंद ने शुक्रवार को एक भक्त ने सवाल करते हुए अचानक कहा महाराज आप मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं?
अपने भक्त की जिज्ञासा को दूर करते हुए संत प्रेमानंद ने कहा वह अब मूल वृंदावन से ही हैं। अगर हम यह कहें कि अब भी हमारा मूल कानपुर वाला है तो वह हम धोखे में हैं। हम कानपुर के नहीं हैं। कानपुर का अनिरुद्ध कुमार पांडेय था। प्रेमानंद गोविंद शरण वृंदावन का है और रहेगा। अब आप जिससे बात कर रहे हो वह अनिरुद्ध कुमार पांडेय नहीं वह ताे मूल वृंदावन का प्रेमानंद गोविंद शरण है।

यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की थी

संत प्रेमानंद ने गुरुवार को वृंदावन स्थित अपने आश्रम से आमजन मानस से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाने के दौरान शराब, गांजा नहीं पीना चाहिए। इसके साथ ही मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए। संत प्रेमानंद महाराज ने कहा क‍ि ये सब कुछ करना खुद के साथ ही अन्य लोगों के ल‍िए भी जान लेवा साबित हो सकता है। जिस मार्ग पर जिस वाहन के लिए सरकार द्वारा गति निर्धारित की गई है, उतनी ही गति पर चलाना चाहिए। ये बातें उन्होंने तब कहीं जब सभी परिवहन विभाग के संभागीय अधिकारियों द्वारा एक प्रश्न पूछा गया।

 

परिवहन विभाग के अध‍िकारी पहुंचे थे आश्रम

पर‍िवहन व‍िभाग के संभागीय अध‍िकारी का प्रश्न था कि आए दिन हो रही घटनाओं पर कैसे लगाम लगाएं? आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल के परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा, पीटीओ शिवकुमार मिश्रा व अधिकारी, संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे।

संत प्रेमानंद ने कहा, नशे की हालत में गाड़ी ना चलाएं

परिवहन विभाग की टीम के सवाल के जवाब में महाराज जी ने आगे कहा कि नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए। इससे बुद्धि पर असर पड़ता है। तेज गति से वाहन चलाने पर बमुश्किल से पांच मिनट का अंतर आता है। सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

निजीकरण के मसौदे पर सलाह देने को बाध्य नहीं आयोग, संघर्ष समिति ने कहा बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि बिजली कंपनियों...

Gorakhpur Link Expressway बनेगा तीव्र विकास का आधार, बड़े निवेशक यहां लगाएंगे औद्योगिक इकाई

गोरखपुर। जनपद का दक्षिणांचल हिस्सा जो विकास से बिल्कुल अछूता रहा। सड़क जैसी मूलभूत आवश्यक चीज...

टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं बरसे तो कहीं तरसाए बादल; पढ़िए IMD ताला अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पूर्वी जिलों में शुरू हुई बरसात का असर लखनऊ में भी दिखने लगा है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निजीकरण के मसौदे पर सलाह देने को बाध्य नहीं आयोग, संघर्ष समिति ने कहा बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि बिजली कंपनियों...

Gorakhpur Link Expressway बनेगा तीव्र विकास का आधार, बड़े निवेशक यहां लगाएंगे औद्योगिक इकाई

गोरखपुर। जनपद का दक्षिणांचल हिस्सा जो विकास से बिल्कुल अछूता रहा। सड़क जैसी मूलभूत आवश्यक चीज...

टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं बरसे तो कहीं तरसाए बादल; पढ़िए IMD ताला अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पूर्वी जिलों में शुरू हुई बरसात का असर लखनऊ में भी दिखने लगा है।...

उप निबंधकों के तबादले में भ्रष्टाचार पर हटाए गए महानिरीक्षक निबंधन, मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

लखनऊ। स्टांप एवं पंजीयन विभाग में 200 से अधिक उप निबंधक व निबंधक लिपिकों के तबादले में भ्रष्टाचार पर समीर वर्मा को महानिरीक्षक (आईजी) निबंधन...

Recent Comments