6.2kViews
1264
Shares
चौबेपुर के बिकरू चौकी में तैनात दारोगा ने एक मुकदमें से नाम हटाने के लिए युवक से 30 हजार की रिश्वत की मांग की। मामले का वीडियो प्रचलित होने पर जांच के बाद एसीपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।
बिकरू गांव के मजरा डिब्बा निवादा में एक माह विवाद के मामले में दर्ज हुए मुकदमें में नाम हटाने के लिए 30 हजार की रिश्वत की मांगी।मामले का शनिवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद डीसीपी ने एसीपी बिल्हौर से जांच कराई। जांच में मामला सही मिलने पर चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि जांच में सत्यता मिलने के बाद चौकी इंचार्ज को निलबिंत कर दिया गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

