गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहंगे तो गोपालकृष्ण धाम भी जगमगाएगा

2.5kViews
1131 Shares

हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि आज सोमनाथ धाम व अयोध्याधाम जगमगा रहा है। भगवान चाहेंगे तो गोपालकृष्ण धाम (मथुरा) जगमाएगा। यह बात जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जयप्रभाग्राम में आयोजित श्रीरामकथा में आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि मैंने भगवान कृष्ण की लीलाओं के बारे में सुना है। 64 कला, 14 विद्या और नाना प्रकार के रूप की बातें, लेकिन जब रामदेव जी महाराज को देखता हूं तो लगता है कि वो गोपाल कैसा, वो काल कितना अद्भुत रहा होगा।

उन्होंने योग गुरु का अभिनंदन करने के साथ ही सभी संतों को प्रणाम किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धीरे-धीरे देश भर में अब सनातन धर्म की धारा का आनंद है।

उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि अयोध्या के अंदर सरकारों की कमजोरियों के कारण भगवान राम के लिए कितने व्यवधान आए, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू कराया गया। संतों के आशीर्वाद से संविधान की रक्षा भी हुई और आनंद के साथ भगवान का धाम जगमगा रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी देवस्थानों को किया जा रहा विकसित

उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से यह कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी देवस्थानों को विकसित किया जा रहा है। इनमें वे स्थान भी शामिल हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुईं और जहां उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। महर्षि संदीपनि का आश्रम, जहां भगवान श्रीकृष्ण की सुदामा से मित्रता हुई, वह नारायणधाम, जहां माता रुक्मिणी के हरण के समय युद्ध हुआ और भगवान श्रीकृष्ण व महर्षि परशुराम से जुड़ी आध्यात्मिक स्थली जानापाव शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विलंब से आने के लिए क्षमता मांगते हुए कहा कि मैंने कल स्वामी जी से समय के अभाव के कारण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि आपको आना है। माता मंदाकिनी के सानिध्य में भगवान श्रीराम के पावन धाम इस पवित्र धरा पर आकर मैं अपने आपको धन्य मानता हूं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के वनगमन से जुड़े स्थलों का भी विकास कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने चौपाई सुनाते हुए कहा कि चित्रकूट के घाट पर, भइ संतन की भीर, तुलसीदास चंदन घिसें, तिलक देत रघुबीर। सतुआ महाराज, राजकुमार दास अधिकारी, महांत आलोकदास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *