राजस्थान के जोधपुर में भारत- जापान की संयुक्त सैन्य ताकत दिखेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नौ से 22 सितंबर तक आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास वीर गार्जियन में जापान के लड़ाकू विमान एफ-2ए के साथ भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस, एसयू-30 एमकेआई और राफेल लड़ाकू विमान शामिल होंगे।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वीर गार्जियन द्विपक्षीय हवाई अभ्यास करेंगी।
वीर गार्जियन सामरिक दक्षता और तालमेल को बेहतर बनाकर भारत और जापान के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
वहीं भारतीय वायुसेना राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर के बीच ‘ड्रोनथॉन-2026’ का आयोजन करेगी।
अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को ड्रोन और ड्रोन से निपटने वाले काउंटर ड्रोन प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ उनके प्रदर्शन को देखने और अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देना है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

