कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अब पर्यटन के साथ खेल और फिटनेस का रोमांच देखने को मिलेगा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आगामी 29 नवंबर को पहली बार ‘गुलमर्ग 12 के रन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ में घाटी के विभिन्न इलाकों से करीब 120 धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को दौड़ने के लिए प्रेरित करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना और नशामुक्त कश्मीर के निर्माण में योगदान देना है।
इस तरह कुल दूरी 12 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। हालांकि, अंतिम दूरी और मार्ग का निर्धारण तकनीकी निरीक्षण तथा संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।
ओपन सीनियर पुरुष वर्ग में 120 धावकों को मिलेगा मौका
इस प्रतियोगिता में फिलहाल ओपन सीनियर पुरुष वर्ग रखा गया है और प्रतिभागियों की संख्या 120 तक सीमित रहेगी। आयोजन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल दिए जाएंगे, जबकि शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
स्पोर्ट्स टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
इस आयोजन को गुलमर्ग विकास प्राधिकरण का समर्थन प्राप्त है, जबकि एमएंडको और पाइन पैलेस रिसार्ट भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस पहल से गुलमर्ग को केवल शीतकालीन पर्यटन स्थल तक सीमित रखने के बजाय सालभर आउटडोर खेल, फिटनेस और स्पोर्ट्स टूरिज्म के केंद्र के रूप में पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
यह आयोजन कश्मीर में तेजी से विकसित हो रही रनिंग संस्कृति को मजबूत करने और सामुदायिक स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, दौड़ की शुरुआत सुबह नौ बजे पाइन पैलेस रिसार्ट, गुलमर्ग से होगी और प्रतिभागी गुलमर्ग बाउल रोड पर निर्धारित मार्ग पर दौड़ेंगे। प्रस्तावित रूट में लगभग छह किलोमीटर या इससे अधिक का एक लूप बनाया जाएगा, जिसे धावक दो बार पूरा करेंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

