IND vs NZ: हैमिल्टन में हाहाकार, टीम इंडिया की हार के ये पांच हैं गुनहगार

8.4kViews
1053 Shares

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में रविवार को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। हैमिल्टन में हुए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की जीत में टीम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने अहम भूमिका निभाई। सीफर्ट ने 50 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्के की मदद से 93 रनों की पारी खेली। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।भारत की ओर से मैच में गेंदबाजों निराश किया। वो न्यूजीलैंड के सिर्फ तीन विकेट ही ले पाए। इसके अलावा, बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। हालांकि, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है।

भारत की हार के पांच गुनहगार

संजू सैमसन: भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला था। टीम को संजू सैमसन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। मगर वो 10 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया को मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए एक अच्छी शुरुआत की जरुरत थी। मगर संजू के साथ-साथ अभिषेक शर्मा ने भी निराश किया। अभिषेक सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

भुवनेश्वर कुमार: भारतीय गेंदबाज ने एक बार फिर निराश किया। वो मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए। भुवी ने चार ओवर में 41 रन भी लुटाए।

प्रिंस यादव: तेज गेंदबाज प्रिंस यादव से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की थी। हालांकि, उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने तीन ओवर में 35 रन लुटाए और कोई विकेट भी नहीं लिया।

वरुण चक्रवर्ती: 49 दिन बाद टीम में लौटे वरुण चक्रवर्ती से एक अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही थी। मगर वरुण पूरे मैच में सिर्फ एक विकेट ही ले पाए और उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटा दिए, जो भारत की हार का एक कारण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *