मथुरा की संस्कार सिटी में 14वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, डिप्रेशन था कारण

1863 Shares

रुक्मणि विहार की संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में 14वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि कि बुजुर्ग पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थे और उनका इलाज चल रहा था।

संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे थे
सीओ वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक मूल रूप से दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी 68 वर्षीय अशोक कपूर पिछले कुछ समय से यहां संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ यहां किराए से रह रहे थे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि विगत कुछ महीनों से वह डिप्रेशन का शिकार थे।

मन की शांति के लिए आए थे वृंदावन

मन की शांति के लिए ही वह यहां वृंदावन वास को आए थे। लेकिन रविवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए और 14 वीं मंजिल पर पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी ‌ पुलिस अभी स्वजन से बात कर कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *