Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटरमीडिएट डमी एडमिट कार्ड जारी, गलती होने पर स्कूल से करवा सकते हैं सुधार

1320 Shares

बिहार बोर्ड से मैट्रिक इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य या स्टूडेंट्स स्वयं भी लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में दिया गया विवरण कर लें चेक
सभी स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपना नाम, माता-पिता का नाम व विषय सहित अन्य डिटेल अच्छे से चेक कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने स्कूल में संपर्क करके जानकारी दें और उसे समय रहते सही करवा लें। एडमिट कार्ड में सुधार की लास्ट डेट 7 नवंबर 2026 निर्धारित है।

कहां और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

सभी छात्र नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-

  • मैट्रिक के लिए वेबसाइट- exam.biharboardonline.org
  • इंटरमीडिएट के लिए वेबसाइट: intermediate.biharboardonline.com

डेटशीट जल्द होगी जारी

बिहार बोर्ड टाइम टेबल 2027 इसी महीने यानी कि नवंबर 2026 जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष को देखें तो डेटशीट 29 नवंबर को जारी की गई थी। पिछले साल 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक वहीं क्लास 10th की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *