कर्नाटक के शिवमोगा में हादसा, रोडवेज बस पटलने से 42 लोग घायल

1783 Shares

 कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रविवार की सुबह बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में बस सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई जिसमें 42 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना शिवमोगा जिले के सागर तालुक में बसवनहोले बांध के पास हुई। इसमें कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस सड़क किनारे बने पैरापेट (दीवार) से टकरा गई। टक्कर के बाद बस का संतुलन खो गया और वो पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत 42 यात्रियों को चोट लगी है।

बेंगलुरु से सागर जा रही थी बस
हादसा नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। इस दौरान बस बेंगलुरु से सागर की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बस में 42 लोग सवार थे। शुक्र की बात ये रही कि बस के पटलने के बावजूद ड्राइवर सहित सभी 42 यात्रियों को मामूली चोटें ही आईं। इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

बस पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सागर ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंच कर राहत बचाव अभियान चलाया। वहीं, महाराष्ट्र के जालना में एक अन्य घटना में, एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे सड़क किनारे बने एक भोजनालय (ढाबे) पर जा गिरा। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

फ्लाईओवर से नीचे ढाबे पर गिरा

यह हादसा नूतन वसाहत को शनि मंदिर क्षेत्र से जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर हुआ। कंटेनर ट्रक अंबाद चौफुली से नूतन वसाहत की ओर जा रहा था, तभी वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और ‘एकता ढाबा’ पर जा गिरा। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) अनंत कुलकर्णी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *