मेरठ में काशी टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली से रोका

1429 Shares

दिल्ली के रामलीला मैदान में आहूत वोट चोर, गद्दी छोड़ – वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने जा रहे मेरठ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला के काफिले को काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया

इस दौरान अवनीश काजला एवं उनके समर्थकों की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को न रोका जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है। सत्ता के दबाव से कांग्रेस का संघर्ष रुकने वाला नहीं है। सीओ संग्राम सिंह के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के साथ काफ़ी देर तक नोकझोंक हुई l इसके बावजूद सीओ ने एक भी कार्यकर्त्ता को टोल से आगे नहीं जाने दिया l वहीं, पुलिस ने सपा नेता शैंकी वर्मा समेत कई नेताओं को उनके घर पर नज़रबंद कर रखा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *